Site icon TIMES OF PEDIA

अज्ञात युवक का शव नाले मे मिला

body-of-unknown-youth-found-in

body-of-unknown-youth-found-in

नोएडा, 12 अगस्त । उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र स्थित एक नाले में बुधवार दोपहर एक युवक का शव मिला है। आसपास के लोगों ने हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका जताई है।

सहायक पुलिस आयुक्त अमरदीप मौर्य ने बताया कि करावल नगर पुलिया के पास नाले में बुधवार दोपहर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला। लोगों का कहना था कि हत्या के बाद शव नाले में फेंका गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया और पहचान के प्रयास किए। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि कपड़ों से कुछ ऐसा नहीं मिला, जिससे पहचान हो सके। आसपास के लोगों ने भी शिनाख्त नहीं की। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम होने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। मृतक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी

Exit mobile version