नोएडा, 07 सितंबर । थाना फेस- वन क्षेत्र के हरौला गांव के पास रविवार की बीती रात को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना फेस वन के थाना प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि बीती रात को थाना क्षेत्र के हरौला गांव के पास एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। वहीं, आसपास के लोग इसे हत्या का मामला बता रहे हैं। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
————–

