Site icon TIMES OF PEDIA

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हाईस्कूल के पास तीन धमाके.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पश्चिमी क्षेत्र में हाईस्कूल के पास सिलसिलेवार तीन धमाके हुए हैं। इस धमाके में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। ये धमाका उस वक्त हुआ जब स्कूली बच्चे अपनी कक्षा में पढ़ाई के लिए जा रहे थे।काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान ने ट्विटर पर कहा कि विस्फोट अब्दुल रहीम शाहिद हाई स्कूल में हुआ और हमारे कई शिया भाई इसमें हताहत हुए हैं।

द वॉल स्ट्रीट जर्नल के लिए अफगानिस्तान को कवर करने वाले पत्रकार एहसानुल्ला अमीरी ने ट्वीट किया कि काबुल के दश्त बारची में एक स्कूल में आत्मघाती हमलावर ने हमला किया है। उन्होंने लिखा विस्फोट अब्दुल रहीम शाहिद स्कूल के मुख्य निकास में हुआ जहां छात्रों की भीड़ थी, एक शिक्षक ने मुझे बताया कि अचानक हमले में कई लोगों की जान जाने की आशंका है। प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से, मीडिया आउटलेट ने यह भी बताया कि काबुल के पश्चिम में मुमताज प्रशिक्षण केंद्र के पास विस्फोट एक हथगोले के कारण हुआ था।

Exit mobile version