Site icon TIMES OF PEDIA

BJP सब जगह जीती लेकिन वाराणसी में देखना पड़ा हार का सामना

उत्तर प्रदेश में आज MLC चुनाव 2022 के नतीजे आ चुके हैं. विधानसभा चुनाव की तरह एमएलसी इलेक्शन में भी भारतीय जनता पार्टी ने एकतरफा जीत हासिल की है. भाजपा ने 36 सीटों में से 33 सीटें अपने नाम की है.लेकिन कुछ सीटों पर उसे निर्दलीय प्रत्याशियों ने झटका दिया है. भाजपा को सबसे बड़ा झटका पीएम मोदी के गढ़ वाराणसी से लगा है, जहां पार्टी प्रत्य़ाशी को हार मिली है. वहीं आजमगढ़ और प्रतापगढ़ में भी कमल नहीं खिल पाया है.

आजमगढ़ को छोड़कर लगभग सभी सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. वहीं पीएम मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी से बीजेपी नहीं बल्कि एक बार फिर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत का परचम लहराया है. वाराणसी से बृजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह ने चुनाव जीत लिया हैं.

भाजपा के गढ़ और पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पार्टी को करारी मात मिली है। वाराणसी-चंदौली-भदोही क्षेत्र की एमएलसी चुनाव में बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ा है। यहां माफिया बृजेश सिंह की पत्नी जो कि निर्दलीय उम्मीदवार थीं वह 2058 वोट पाकर जीत गई हैं। वहीं उमेश यादव (सपा) को 171, सुदामा पटेल (बीजेपी) को 103 वोट मिले।

Exit mobile version