Site icon Times Of Pedia

भारत-न्‍यूजीलैंड के बीच श्रृंखला का पहला मैच रांची में

भारत-न्‍यूजीलैंड के बीच तीन ट्वेंटी-ट्वेंटी मैचों की श्रृंखला का पहला मैच कल रांची में होगा

 

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच तीन ट्वेंटी-ट्वेंटी मैचों की श्रृंखला का पहला मैच कल रांची में शाम सात बजे से खेला जाएगा। हाल ही में, न्‍यूजीलैंड को तीन-शून्‍य से पराजित कर भारत एकदिवसीय अंतरराष्‍ट्रीय मैचों में पहले स्‍थान पर पहुंच गया है।

मेज़बान भारत ने हैदराबाद में खेले गए पहले एकदिवसीय मैच में न्‍यूजीलैंड को 12 रन से, रायपुर में खेले एक दूसरे मैच में आठ विकेट से और इंदौर में खेले गए तीसरे मैच में न्‍यूजीलैंड को 90 रन से पराजित किया था।

Exit mobile version