Site icon TIMES OF PEDIA

भारत और पाकिस्‍तान के स्‍थायी सिंधु आयोग की बैठक नई दिल्‍ली में जारी

भारत और पाकिस्तान के बीच स्थायी सिंधु आयोग की बैठक दिल्ली में चल रही है। आयोग सिंधु नदी पर दोनों देशों के पानी के अधिकार से संबंधित है। स्थायी सिंधु आयोग 1960 की सिंधु जल संधि के तहत स्थापित किया गया था। भारतीय पक्ष का नेतृत्व सिंधु जल आयुक्‍त प्रदीप कुमार सक्‍सेना और पाकिस्तानी पक्ष का नेतृत्व वहां के सिंधु जल आयुक्‍त सैयद मुहम्मद मेहर अली शाह कर रहे हैं।
 
सिंधु जल संधि के अनुसार दोनों आयुक्तों को साल में कम से कम एक बार मिलना होता हैं।  नई दिल्ली में पिछले वर्ष मार्च में होने वाली बैठक कोरोना  महामारी के कारण  रद्द कर दी गई थी। दोनों पक्षों की  पिछली बैठक अगस्त 2018 में लाहौर में हुई थी।
 
सिंधु जल संधि पर तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और पाकिस्तान के राष्ट्रपति अयूब खान ने हस्ताक्षर किए थे। इस आयोग की जिम्मेदारी दोनों देशों के बीच सिंधु नदी और उसकी सहायक नदियों के जल के उचित वितरण की निगरानी करना है।

Exit mobile version