Site icon TIMES OF PEDIA

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पर तीन दिन का अवकाश

bd-durga-puja-3-day-holiday

bd-durga-puja-3-day-holiday

ढाका, 06 अक्टूबर । बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पर छुट्टी के कारण सरकारी दफ्तर 20 से 22 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। 23-24 अक्टूबर के वीकेंड के साथ इन छुट्टियों को मिलाकर कुल पांच दिन की छुट्टी हो जाएगी। सरकार ने इस फैसले की घोषणा सोमवार को की।

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, इस संबंध में जारी नोटिस में कहा गया है कि दुर्गा पूजा के लिए घोषित आम और अन्य छुट्टियों की तिथियों में बदलाव किया गया है। सरकारी दफ्तर शनिवार (17 अक्टूबर) को खुले रहेंगे। 20, 21 और 22 अक्टूबर को अवकाश रहेगा।

23 और 24 अक्टूबर को क्रमशः शुक्रवार और शनिवार है। इसका मतलब है कि सरकारी कर्मचारियों को 20 से 24 अक्टूबर तक लगातार पांच दिन की छुट्टी मिलेगी। इस बीच, सरकार ने हर साल 7 नवंबर को ‘राष्ट्रीय क्रांति और एकजुटता दिवस’ के तौर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का फैसला किया है।

Exit mobile version