Site icon TIMES OF PEDIA

बिमस्‍टेक के अंतर्गत आर्थिक सहयोग बढ़ाने की जबर्दस्त संभावनाएं

बांग्‍लादेश के विदेश मंत्री शहरयार आलम ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी के देशों के बीच बहुक्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए गठित संगठन बिमस्‍टेक के अंतर्गत आर्थिक सहयोग बढ़ाने की जबर्दस्त संभावनाएं हैं जिनका अब तक फायदा नहीं उठाया गया है। श्री आलम ने कल ढाका में बिमस्‍टेक के नवनियुक्‍त महासचिव तेनजिन लेकफेल के स्‍वागत समारोह में यह बात कही।

उन्‍होंने कहा कि क्षेत्र में व्‍यापार, निवेश और विकास के लिए प्रयत्‍नशील बांग्‍लादेश, बिमस्‍टेक संगठन को मजबूत बनाने के लिए वचनबद्ध है। उन्‍होंने बिमस्‍टेक के तभी सभी संस्‍थाओं को पूरी तरह कार्यशील बनाने के महत्‍व पर जोर दिया है।

बिमस्‍टेक बंगाल की खाड़ी से लगे सात देशों का क्षेत्रीय संगठन है जिसका गठन 1997 में किया गया था। इसमें बांग्‍लादेश, भूटान, भारत, नेपाल, श्रीलंका, म्‍यांमार और थाईलैंड शामिल हैं।

Exit mobile version