जयपुर, 18 अक्टूबर । रिलायंस रिटेल के प्रीमियम फैशन और लाइफस्टाइल ब्रांड अझॉर्ट ने जयपुर में अपना पहला स्टोर मानसरोवर स्थित पैसिफिक मॉल में शुरू किया है। 11,760 वर्गफुट में फैले इस स्टोर का उद्घाटन अभिनेत्री राधिका मदान ने किया। यह देश में ब्रांड का 47वां स्टोर है। यहां महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के परिधान के साथ फैशन से जुड़ी विभिन्न सहायक वस्तुओं का संग्रह उपलब्ध होगा।
स्टोर के उद्घाटन अवसर पर फैशन शो आयोजित किया गया, जिसमें ब्रांड के नए संग्रह को रैंप पर प्रदर्शित किया गया। राधिका मदान ने ग्राहकों से बातचीत भी की। ब्रांड की ‘हियर फॉर द लुक्स’ सोच के अनुरूप यहां समकालीन फैशन, उत्सवी परिधानों और अंतरराष्ट्रीय शैली के संग्रह पर जोर दिया गया है।
अभिनेत्री राधिका मदान ने बताया कि पैसिफिक मॉल के भूतल पर स्थित स्टोर में रोजमर्रा के पहनावे, विशेष अवसरों के परिधान और उत्सवी संग्रह उपलब्ध होंगे। इसके अलावा हैलो किट्टी और एनबीए के विशेष संग्रह भी ग्राहकों के लिए रखे गए हैं। खरीदारी को सुविधाजनक बनाने के लिए स्टोर में स्मार्ट ट्रायल रूम की सुविधा दी गई है, जहां कपड़े पहनकर देखने के दौरान ग्राहकों को उनके लुक के अनुरूप स्टाइलिंग सुझाव मिलेंगे। इंटरैक्टिव डिजिटल स्क्रीन के जरिए ग्राहक विस्तृत संग्रह देख और चुन सकेंगे।आरएफआईडी और क्यूआर कोड तकनीक से उत्पादों की जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलेगी। वहीं, स्वयं चेक-इन और भुगतान की सुविधा वाले काउंटर खरीदारी की प्रक्रिया को आसान बनाएंगे।

