Site icon TIMES OF PEDIA

प्रधानमंत्री के विचारों से प्रेरित हुए कार्यकर्ता, मन की बात का बूथों पर हुआ सामूहिक श्रवण

ayodhya-pm-man-ki-bat

ayodhya-pm-man-ki-bat

अयोध्या, 25 अक्टूबर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को भाजपा महानगर के सभी बूथों पर सामूहिक रूप से सुना गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को सुना और उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प पर जोर दिया।

भाजपा कार्यालय सहादतगंज में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुना। कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने देश की प्रगति, सामाजिक सहभागिता और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर प्रधानमंत्री के विचारों को जाना।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि ‘मन की बात’ देश के नागरिकों को सकारात्मक कार्यों, सामाजिक दायित्वों और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता के लिए प्रेरित करने का माध्यम है। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के जरिए देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों के प्रयासों को सामने लाते हैं, जिससे समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि ‘मन की बात’ समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने और देशहित में किए जा रहे प्रयासों को प्रोत्साहित करने वाला कार्यक्रम है। भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर सामूहिक रूप से कार्यक्रम सुनकर प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात करने और समाज के बीच सकारात्मक संवाद स्थापित करने का प्रयास करते हैं। इस दौरान तिलकराम मौर्या, ओबीसी मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अरविंद चौरसिया पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके साथ महानगर उपाध्यक्ष शशि प्रताप सिंह, शैलेन्द्र कोरी, बाल कष्ण वैश्य, रवि शर्मा, अरविंद सिंह, हरभजन गौड़, शिवम शुक्ला, रीना द्विवेदी, गरिमा मौर्या, प्रवीण दुबे, प्रदीप यादव, आकाश सोमवंशी, मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी, हेमंत जायसवाल, रवि सोनकर, जेपी श्रीवास्तव, यश पाठक, विकास मोदनवाल समेत अन्य कार्यकताओं ने महानगर के विभिन्न बूथों पर कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना।

भाजपा महानगर द्वारा मन की बात कार्यक्रम के साथ युवा संवाद का आयोजन भी किया गया। इसमें युवाओं को लोकतंत्र की रक्षा, संवैधानिक कर्तव्यों के ईमानदारी से निर्वहन, राष्ट्र की एकता-अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। युवाओं ने बाहरी शक्तियों और आंतरिक प्रयासों से देश की एकता को कमजोर करने वाली गतिविधियों का विरोध करने तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी ऊर्जा, क्षमता और प्रतिभा के साथ योगदान देने का संकल्प लिया। संवाद के माध्यम से युवाओं को जनसेवा, सामाजिक कल्याण और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में महानगर संयोजक युवा मोर्चा आकाश सोमवंशी आशुतोष श्रीवास्तव, भोलू वर्मा विकास गुप्ता, दिव्यांश सिंह , अभिलाष पांडेय, यश पाठक बाबा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version