Site icon TIMES OF PEDIA

अरव‍िंद केजरीवाल के करीबी नेता मुकेश गोयल ने जेई से मांगे पैसे

वीडियो ज़ारी कर भाजपा ने किया दावा – आप नेता मुकेश गोयल ने जेई से पैसे मांगे

एमसीडी चुनाव को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच एक दुसरे पे आरोप लगाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने आप नेता मुकेश गोयल पर बड़ा आरोप लगाया है।

बीजेपी ने एक वीडियो जारी कर गोयल पर जेई से एक करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि मुकेश एक करोड़ लेते हुए रंगे हाथो पकड़े गए हैं।

मुकेश गोयल दिल्ली नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 15 आदर्श नगर से चुनाव लड़ रहे हैं। पात्रा ने स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो भी जारी किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कट्टर भ्रष्ट पार्टी के कट्टर भ्रष्ट नेता मुकेश गोयल आम आदमी पार्टी के मध्य प्रदेश के प्रभारी हैं। उनका स्टिंग सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरी की पूरी आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

Exit mobile version