Site icon TIMES OF PEDIA

हिसार : साइप्रस के सीएएसए कॉलेज की प्रबंध निदेशक ने किया गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय का दौरा किया

appreciation-of-indian-traditi

appreciation-of-indian-traditi

ने संवाद सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सुश्री एलिना सैवरियाडेस ने गुरुवार काे अपने दौरे की शुरुआत

गुरु जम्भेश्वर जी महाराज धार्मिक केंद्र में दर्शन कर की। इसके बाद उन्होंने विश्वविद्यालय

के अधिकारियों से मुलाकात कर अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग, वैश्विक शिक्षा के अवसरों,

कौशल विकास और रोजगार की संभावनाओं पर चर्चा की। सेमिनार हॉल-3 में आयोजित वेबिनार

एवं संवाद सत्र में विद्यार्थियों के साथ विदेशी शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण और अंतर्राष्ट्रीय

संस्थानों के साथ अकादमिक सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ।

संवाद के दौरान सैवरियाडेस ने भारतीय विद्यार्थियों

के संस्कारों, पारिवारिक मूल्यों, आपसी सम्मान और सांस्कृतिक परंपराओं की विशेष रूप

से सराहना की। उन्होंने कहा कि वैश्विक शिक्षा और आधुनिक कौशल हासिल करने के साथ अपनी

सांस्कृतिक विरासत एवं मानवीय मूल्यों को संजोकर रखना भी महत्वपूर्ण है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कुमार ने

कहा कि वैश्विक स्तर पर उच्च शिक्षा संस्थानों के बीच सहयोग का महत्व लगातार बढ़ रहा

है। ऐसे संवाद विद्यार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा, कार्य-संस्कृति और रोजगार की

बदलती आवश्यकताओं को समझने का अवसर देते हैं।

अंतरराष्ट्रीय मामलों के अधिष्ठाता प्रो. ओपी

सांगवान ने कहा कि विश्वविद्यालय का अंतरराष्ट्रीय मामलों का कार्यालय विद्यार्थियों

और शिक्षकों को वैश्विक शैक्षणिक अवसरों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है। इस अवसर पर डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. योगेश चाबा,

डॉ. किशना राम, डॉ. अंजू गुप्ता, डॉ. योगिता लूथरा, डॉ. प्रताप मलिक, डॉ. अभिमन्यु

नैन, डॉ. आदित्यवीर सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।

Exit mobile version