Site icon TIMES OF PEDIA

अंशु मलिक, विश्‍व कुश्‍ती चैम्पिनशिप में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

अंशु मलिक ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा है।  यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। नॉर्वे के ओस्लो में वह ओलंपिक पदक विजेता हेलेन मारौलिस से फाइनल में 4-1 से पराजित होने से स्वर्ण पदक से चूक गई। इसी चैंपियनशिप में कल सरिता मोर ने भी कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा। सरिता ने 59 किलोग्राम वर्ग में सारा लिंडबोर्ग को 8-2 से पराजित किया। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवान अंशु मलिक की सराहना की है।

Exit mobile version