केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पोषण माह के दौरान लोगों से आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों के साथ अपने जन्मदिन, त्योहार या किसी खास अवसर की खुशियां साझा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसरों पर बच्चों के साथ पौष्टिक आहार साझा कर स्वस्थ बचपन की नींव मजबूत करने में योगदान दिया जा सकता है।
अन्नपूर्णा देवी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “हर खुशी में बच्चों का पोषण, हर कदम में जनभागीदारी।” उन्होंने लोगों से पोषण माह के दौरान अपने जन्मदिन, त्योहार या अन्य विशेष अवसरों पर आंगनवाड़ी के बच्चों के साथ पौष्टिक आहार साझा करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि समाज की भागीदारी से बच्चों के पोषण और स्वस्थ बचपन को बढ़ावा दिया जा सकता है। मंत्री ने लोगों से इस पहल से जुड़कर स्वस्थ बचपन और मजबूत भारत की नींव रखने का आह्वान किया।

