Site icon TIMES OF PEDIA

टीटीई चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से ट्रेन में चार शातिर चोर गिरफ्तार

alertness-tte-thieves-arrested

alertness-tte-thieves-arrested

अजमेर, 21 अगस्त। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में कार्यरत ऑन-ड्यूटी चेकिंग स्टाफ की मुस्तैदी और सतर्कता से गाड़ी संख्या 19412 दौलतपुर चौक – साबरमती एक्सप्रेस में यात्रियों के सामान व मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को रंगे हाथों पकड़ा गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिहिर देव ने बताया कि पिछले कुछ समय से ट्रेनों में चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। जिस पर चेकिंग स्टाफ को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए थे। दिनांक 21 अगस्त 2026 को गाड़ी संख्या 19412 में आबू रोड का टिकट चेकिंग स्टाफ जयपुर से आबू रोड के मध्य कार्यरत था। ट्रेन के जनरल कोच में टीटीई टीम ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे 4 व्यक्तियों से पूछताछ की। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी के 8 मोबाइल फोन तथा 4,500 रुपये की नकद राशि बरामद हुई। पकड़े गए चारों आरोपिताें को बरामद सामान सहित अजमेर स्टेशन पहुँचने पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट अजमेर के सुपुर्द कर दिया गया है। आरपीएफ द्वारा आरोपिताें के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सराहनीय कार्य करने वाली टीटीई टीम में आबूरोड टीटीई हरीश जांगिड़, पंकज जटिया तथा इब्राहिम काठात शामिल थे। रेल प्रशासन ने चेकिंग स्टाफ द्वारा दिखाए गए इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है।

Exit mobile version