Site icon TIMES OF PEDIA

फतेहाबाद: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी पलवल से गिरफ्तार

accused-abducting-minor-arrest

accused-abducting-minor-arrest

फतेहाबाद, 12 नवंबर । नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सदर रतिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी की पहचान जिला पलवल के गांव बागपुर कलां, मोहना निवासी अमरीक सिंह पुत्र बलवंत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।

गुरूवार को थाना सदर रतिया प्रभारी निरीक्षक पुष्पा ने बताया कि बीते माह एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई है। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर आसपास व रिश्तेदारियों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजनों ने आशंका जताई थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर थाना सदर रतिया में छह अक्टूबर को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम लगातार सुराग जुटाने में लगी हुई थी। तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी अमरीक सिंह की पहचान सुनिश्चित की और दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।

Exit mobile version