Site icon Times Of Pedia

आशूरा के मौके पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिया संदेश.

केंद्रीय शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मुहर्रम 2022 के 10वें दिन आशूरा के मौके पर कर्बला के शहीदों के बलिदान को याद किया। अपने संदेश में उपराज्यपाल ने कहा, ‘हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत ने मानवता को न्याय, मूल्यों और धार्मिकता के लिए प्रयास करने के लिए निर्देशित किया है।

उपराज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर में शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की और लोगों से जरूरतमंदों और वंचितों के लिए काम करने का आग्रह किया।मुहर्रम गम और मातम का महीना है, जिसे इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग मनाते हैं। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, मुहर्रम इस्लाम धर्म का पहला महीना होता है। यानी मुहर्रम इस्लाम के नए साल या हिजरी सन् का शुरुआती महीना है। मुहर्रम बकरीद के पर्व के 20 दिनों के बाद मनाया जाता है। इस बार मुहर्रम का महीना 31 जुलाई से शुरू हुआ है। ऐसे में 8 या 9 अगस्त को आशूरा या मुहर्रम मनाया जाएगा। इस्लाम धर्म के लोगों के लिए यह महीना बहुत अहम होता है, क्योंकि इसी महीने में हजरत इमाम हुसैन की शहादत हुई थी। हजरत इमाम हुसैन इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मुहम्मद साहब के छोटे नवासे थे। उनकी शहादत की याद में मुहर्रम के महीने के दसवें दिन को लोग मातम के तौर पर मनाते हैं, जिसे आशूरा भी कहा जाता है।

Exit mobile version