आर के पुरम विधायक द्वारा दो साल से विलम्बित कार्ये का शुभारम्भ
TIMES OF PEDIA
AAP विधायक और नानकपुरा पार्षद के सामंजस्य से क्षेत्र की जनता को राहत
नई दिल्ली :आर के पुरम:पिछले २ वर्षों से नानकपुरा B और C ब्लॉक की desnse carpeting Road का कार्ये सियासी रस्सा कशी के कारण विलम्बित था ज्यों ही नानकपुरा से आम आदमी पार्टी के पार्षद अनिल मलिक विजयी घोषित हुए तुरंत विलम्बित कार्यों पर काम की शुरुआत होगी है उसी की कड़ी में नानकपुरा B और C ब्लॉक की रोड का कार्ये भी है ।
बता दें कि २ वर्ष पूर्व दिल्ली जल बोर्ड ने अपनी नई पाइप लाइन डाली थी जिसके उपरांत रोड टूट गया था ,जल बोर्ड ने १० माह पहले विधायक टोकस के प्रयास से नगर निगम को रोड कटिंग का १० लाख रुपया दे दिया था किन्तु नगर निगम और दिल्ली सरकार की रस्सा कशी कि वजह से नानकपुरा की जनता को २ साल की परेशानी झेलनी पड़ी अंततय: आज दिनांक 06 जून 2016 को पेंडिंग काम की शुरूआत होगई तथा क्षेत्र के लोगों को भी राहत मिली , अंत भला तो सब भला ।टॉप ब्यूरो