Site icon TIMES OF PEDIA

आम आदमी पार्टी ने पंचायत चुनाव के लिए शुरू की संगठनात्मक तैयारियां

aap-organizational-preparation

aap-organizational-preparation

बीकानेर, 14 अक्टूबर । राजस्थान में आगामी पंचायत राज चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बीकानेर जिले में पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनावों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पंजीकरण की प्रक्रिया को लेकर पार्टी की ओर से जानकारी साझा की गई है।

जिला अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी मोहान सिंह राठौड़ के अनुसार पंचायत समिति चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित डिजिटल रजिस्ट्रेशन फॉर्म को स्कैन करके अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे पंजीकरण फॉर्म में मांगी गई जानकारी सही-सही भरें और अपनी जानकारी जमा करें।

पार्टी का उद्देश्य चुनावों से पहले इच्छुक उम्मीदवारों से संवाद स्थापित करना तथा संगठनात्मक स्तर पर चुनाव संबंधी तैयारियों को व्यवस्थित करना है। पंजीकरण के माध्यम से प्राप्त जानकारियों के आधार पर आगे की संगठनात्मक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

जिला महासचिव प्रोफेसर सलवीर समेजा ने पंचायत समिति चुनाव लड़ने के इच्छुक व्यक्तियों से पंजीकरण प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है। पंजीकरण प्रक्रिया के तहत दिए गए डिजिटल क्यूआर कोड को स्कैन करें और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर सबमिट करें।

Exit mobile version