Site icon TIMES OF PEDIA

आज लोकसभा में कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश

लोकसभा में कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश करेंगी केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमन

आज लोकसभा में कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश करेंगी केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमन

केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमन आज लोकसभा में कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश करेंगी। इस विधेयक का उद्देश्य सीमित देयता भागीदारी अधिनियम, 2008 और कंपनी अधिनियम, 2013 में संशोधन करना है।

इसके अलावा, वित्त विधेयक 2026 भी आज सदन की कार्यसूची में विचार और पारित करने के लिए सूचीबद्ध है। यह विधेयक वित्त वर्ष 2026-2027 के लिए केंद्र सरकार के वित्तीय प्रस्तावों को प्रभावी बनाने का प्रावधान करता है।

वही, आज राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक, 2026 पेश करेंगे। इस विधेयक का उद्देश्य केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में ग्रुप ‘ए’ सामान्य ड्यूटी अधिकारियों और अन्य अधिकारियों की भर्ती और सेवा शर्तों से संबंधित नियमों को विनियमित करना है।

इसके अतिरिक्त, विनियोग (संख्या 2) विधेयक, 2026 भी आज राज्यसभा के कार्यसूची में विचार और वापसी के लिए सूचीबद्ध है। यह विधेयक में वित्त वर्ष 2026-27 की सेवाओं के लिए भारत की संचित निधि से कुछ राशियों के भुगतान और विनियोजन को अधिकृत करने से संबंधित है। लोकसभा पहले ही इस विधेयक को पारित कर चुकी है।

Exit mobile version