Site icon TIMES OF PEDIA

54 शहर से आए 5000 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने…

इंडियन हेयर एंड ब्यूटी कॉन्फ्रेंस 2026 का जयपुर

इंडियन हेयर एंड ब्यूटी कॉन्फ्रेंस 2026 का जयपुर

प्रेस विज्ञप्ति

54 शहर से आए 5000 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने कहा,,….
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करेंगे, भारतीय ब्रांड्स को देंगे बढ़ावा 

इंडियन हेयर एंड ब्यूटी कॉन्फ्रेंस 2026 का जयपुर में भव्य समापन
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ‘वोकल फॉर लोकल’ को बताया देश की अर्थव्यवस्था मजबूत करने का प्रभावी माध्यम

जयपुर। देश के हेयर एंड ब्यूटी उद्योग को एकजुट करने और भारतीय ब्रांड्स को बढ़ावा देने की दिशा में आयोजित देश की पहली इंडियन हेयर एंड ब्यूटी कॉन्फ्रेंस (IHBC) 2026 का जयपुर के JECC में भव्य समापन हुआ। सम्मेलन में 18 राज्यों के 54 शहरों से आए 5,000 से अधिक सलॉन ऑनर्स एवं ब्यूटी प्रोफेशनल्स ने नकली ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करने और इनके खिलाफ जागरूकता फैलाने की सामूहिक शपथ ली।

समापन समारोह की मुख्य अतिथि राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए हर क्षेत्र को अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि यदि हेयर एंड ब्यूटी प्रोफेशनल्स भारत में निर्मित गुणवत्तापूर्ण प्रोडक्ट्स का अधिक से अधिक उपयोग करें तो इसका दोहरा लाभ होगा। एक ओर भारतीय त्वचा और बालों के अनुरूप बनाए गए प्रोडक्ट्स अधिक प्रभावी होंगे, वहीं दूसरी ओर इससे देश की अर्थव्यवस्था और स्थानीय उद्योग को मजबूती मिलेगी।

इंडियन हेयर एंड ब्यूटी कॉन्फ्रेंस 2026 का जयपुर

उन्होंने ‘ वोकल फॉर लोकल’ को केवल एक अभियान नहीं, बल्कि देश के आर्थिक विकास में आम नागरिक और प्रोफेशनल्स की भागीदारी का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
नकली प्रोडक्ट्स के खिलाफ सामूहिक संकल्प सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में *राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के समक्ष हेयर एंड ब्यूटी आर्ट को भी पद्मश्री अलंकरण की सूची में शामिल किए जाने का आग्रह किया गया।

हेयर एंड ब्यूटी फेडरेशन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पालीवाल ने नकली एवं गैर-मानक ब्यूटी प्रोडक्ट्स की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हेयर एंड ब्यूटी इंडस्ट्री देश के लाखों परिवारों को रोजगार देने वाला महत्वपूर्ण क्षेत्र है और इस उद्योग को उचित पहचान, संरक्षण तथा नीतिगत सहयोग मिलना चाहिए।

पालीवाल ने केश कला बोर्ड के कार्यकाल को चार वर्ष तक किए जाने तथा इसके अध्यक्ष पद पर ऐसे व्यक्ति की नियुक्ति की मांग रखी जो स्वयं हेयर एंड ब्यूटी इंडस्ट्री में सक्रिय हो और इस क्षेत्र की वास्तविक जरूरतों एवं चुनौतियों को समझता हो।

इंडियन हेयर एंड ब्यूटी कॉन्फ्रेंस 2026 का जयपुर

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने इन मांगों पर सकारात्मक विचार करने की सहमति व्यक्त की। भारतीय ब्रांड्स को देशभर के सलॉन से जोड़ने पर जोर राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि हेयर एंड ब्यूटी प्रोफेशनल्स भारतीय ब्रांड्स को देश के घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल ‘मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को और मजबूत कर सकती है।

KT के CEO ध्रुव सयानी ने कहा कि भारतीय ब्यूटी प्रोडक्ट्स अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। देशभर से आए सलॉन ऑनर्स का भारतीय ब्रांड्स के प्रति विश्वास इस बदलाव को और गति दे सकता है। उन्होंने कहा कि KT ऐसी मजबूत कम्युनिटी के निर्माण की दिशा में काम कर रहा है, जिसमें देश के हेयर एंड ब्यूटी प्रोफेशनल्स एक-दूसरे की प्रगति में सहयोगी बनें।

MSME योजनाओं और उद्योग के भविष्य पर पैनल डिस्कशन सम्मेलन में भारतीय ब्रांड्स एवं हेयर एंड ब्यूटी इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने के लिए विशेष पैनल डिस्कशन आयोजित किया गया।
पैनल डिस्कशन में श्री राम अवतार सिंह, डिप्टी डायरेक्टर, नेशनल कमीशन फॉर वीमेन एवं MSME, भारत सरकार ने हेयर एंड ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े उद्यमियों एवं प्रोफेशनल्स के लिए उपलब्ध विभिन्न सरकारी योजनाओं और MSME से मिलने वाले लाभों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

इंडियन हेयर एंड ब्यूटी कॉन्फ्रेंस 2026 का जयपुर

पैनल में हरीश भाटिया, श्याम भाटिया, उदय टक्के, निर्मल रंधावा, नीता पारेख, इंदिरा अहलूवालिया, मधुमिता सैकिया, पिंकी सिंह, सेवियो जॉन परेरा, विपिन दबास, प्रकाश पारेख, जगदीश भाटी, कैलाश मेहता, अनिल चंदेल, महादेव चौहान और गोपिका धूपर ने हिस्सा लिया तथा उद्योग की वर्तमान चुनौतियों, शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट, भारतीय ब्रांड्स और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए।

बुनियादी शिक्षा के प्रसार के लिए महत्वपूर्ण MOU
सम्मेलन के दौरान BWSSC की डायरेक्टर मोनिका बहल और फेडरेशन की उपाध्यक्ष मधुमिता सैकिया के बीच हेयर एंड ब्यूटी इंडस्ट्री में बुनियादी एवं व्यावसायिक शिक्षा के प्रसार के लिए MOU पर हस्ताक्षर किए गए।

इस समझौते को इंडस्ट्री में स्किल डेवलपमेंट, प्रशिक्षण और प्रोफेशनल एजुकेशन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। लंदन के मशहूर हेयर एक्सपर्ट डेसमंड मरे ने दिया एडवांस प्रशिक्षण इंडियन हेयर एंड ब्यूटी कॉन्फ्रेंस जयपुर में लंदन से आए विश्व प्रसिद्ध हेयर एक्सपर्ट डेसमंड मरे ने क्रिएटिव एवं एडवांस हेयर कट और स्टाइलिंग की विशेष ट्रेनिंग दी। देशभर से आए हेयर प्रोफेशनल्स के लिए यह प्रशिक्षण सम्मेलन के प्रमुख आकर्षणों में रहा।

250 सलॉन ऑनर्स को मिली सहायता
क्लोजिंग सेरेमनी में अभिनेत्री सेलिना जेटली की उपस्थिति में KT ग्रुप की ओर से ‘सलॉन हेल्प स्कीम’ के तहत देशभर के 250 सलॉन ऑनर्स के लिए 10-10 हजार रुपये की सहायता के लिए लकी ड्रॉ खोला गया।

हेयर एंड ब्यूटी फेडरेशन इंडिया के अध्यक्ष अशोक पालीवाल एवं महासचिव निर्मल रंधावा ने बताया कि IHBC 2026 ने देशभर के हेयर एंड ब्यूटी प्रोफेशनल्स को एक मंच पर लाकर न केवल भारतीय ब्रांड्स, स्किल डेवलपमेंट और रोजगार की संभावनाओं पर चर्चा की, बल्कि नकली प्रोडक्ट्स के खिलाफ एक सामूहिक आवाज भी तैयार की।

      सम्मेलन ने ‘वोकल फॉर लोकल’, ‘मेक इन इंडिया’, प्रोफेशनल एजुकेशन और इंडस्ट्री एकता को केंद्र में रखते हुए देश के हेयर एंड ब्यूटी सेक्टर को नई दिशा देने का संदेश दिया।
हेयर एंड ब्यूटी फेडरेशन इंडिया की राष्ट्रीय कमेटी के सभी सदस्यों द्वारा सम्मेलन में आए प्रतिनिधियों, एसोसिएशन के समस्त सदस्यों, अतिथियों एवं कॉस्मेटिक कंपनी के सदस्यों को धन्यवाद दिया ।
— अशोक पालीवाल
राष्ट्रीय अध्यक्ष
हेयर एंड ब्यूटी फेडरेशन इंडिया

Exit mobile version