विवेक तिवारी की हत्या पीठ थपथपाने का नतीजा – रिहाई मंच
आपरेशन क्लीन कहने वाले योगी और डीजीपी मासूम बच्चियों के पिता के कत्ल के गुनहगार
एंटी रोमियो स्क्वायड जैसी हिन्दुत्वादी जेहनियत से लैस पुलिस ने ली विवेक तिवारी की जान
लखनऊ 29 सितम्बर 2018। लखनऊ में एप्पल सेल फ़ोन कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की पुलिस आरक्षी प्रशांत चैधरी द्वारा सर में गोली मारकर की गई हत्या के लिए विभिन्न निजी संस्थाओं द्वारा योगी सरकार को जिम्मेदार ठहराया जारहा है ।रिहाई मंच ने भी बेहरोर हरियाणा में पहलू खान हत्या मामले में अदालत में गवाहों के बयान दर्ज करवाने जाते समय एडवोकेट असद हयात की गाड़ी पर फायरिंग की घटना को सत्ता संरक्षित करार देते हुए कहा कि पुलिस और सरकारी गुंडे आम नागरिक से लेकर हर उस इंसाफ की आवाज का कत्ल करने पर उतारु हैं जो उनके असंवैधानिक कामों के खिलाफ है।
रिहाई मंच ने कहा लखनऊ में विवेक तिवारी की हत्या योगी सरकार के उसी आपरेशन क्लीन का हिस्सा है जिसमें आम नागरिकों से उनके जीने का अधिकार छीना जा रहा है। फर्जी मुठभेड़ों के बाद अपराधी पुलिस वालों की पीठ थपथपाने वाले योगी और डीजीपी उन मासूम बच्चियों के पिता के कत्ल के गुनहगार हैं , जो अपने पिता की लाश को देकखर केहरहि थीं पापा मेरी बिरथ डे पर आपने जो सरप्राइज का वादा किया था वो कैसे पूरा करोगे , इत्यादि ।

