Site icon TIMES OF PEDIA

भारतीय 160 हिन्दू तीर्थ यात्री पाकिस्तान रवाना

टेरी मंदिर के दर्शन के लिए लगभग 160 तीर्थयात्री आज वाघा-अटारी सीमा पार कर पाकिस्तान के लिए रवाना होंगे। भारतीय आयोजकों ने इन श्रद्धालुओं का चयन किया है। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान ने टेरी मंदिर दर्शन के लिए भारत से चुने हुए समूह को आमंत्रित करने की गैर-पारदर्शी योजना बनाई थी। भारत को यह मंजूर नहीं था और यह दोनों पक्षों द्वारा तीर्थयात्राओं के आयोजन की मूल भावना के भी विपरीत था। भारत सरकार अपने तीर्थयात्रियों को हर तरह की सहायता उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Exit mobile version